6 -14 साल तक के प्रत्येक बच्चे का शिक्षा प्राप्त करना मौलिक अधिकार महेंद्र सिंह

*6 -14 साल तक के प्रत्येक बच्चे का शिक्षा प्राप्त करना मौलिक अधिकार महेंद्र सिंह

*

बदायूँ दिनांक 13/07/2020
एक्शन एड/ ब्रिटिश हाई कमिशन के सहयोग से संचालित स्टार प्रोजेक्ट के तहत  कोविड-19 निगरानी समिति एवम्  बाल संरक्षण समिति के साथ ग्राम बिशन पुरी में मीटिंग की गई। मीटिंग में स्टार प्रोजेक्ट के जिला समन्वयक गंगा सिंह ने कोविड-19 से बचाव हेतु लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने एवं लोगों को घर से बाहर जाने पर  नाक, मुंह, गमछा, रूमाल या मास्क से मुंह को ढककर बाहर निकलने के लिए प्रेरित किया। और लोगों को घरों  के आसपास साफ-सफाई रखने को भी प्रेरित किया और बाल श्रम उन्मूलन एवं मानव तस्करी की रोकथाम के बारे में जानकारी दी।

  नई पहल शिक्षा परियोजना के जिला समन्वयक महेंद्र सिंह ने शिक्षा अधिनियम 2009 के बारे में जानकारी देते हुए बताया की 6 -14 साल तक के प्रत्येक बच्चे का शिक्षा प्राप्त करना मौलिक अधिकार है, और उन्होंने  आउट ऑफ स्कूल बच्चों का चिन्हीकरण करने व उनका परिषदीय स्कूल में नामांकन कराने में सहयोग किए जाने को प्रेरित किया। तथा उनके लिए  श्रम विभाग में पंजीकरण रजिस्ट्रेशन एवं योजनाओं के बारे में जानकारी दी। और उन्होंने बाल श्रमिक विद्या योजना के बारे में भी बताया।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फंदे पर झूलती मिली एक नवविवाहिता मायके बालों ने लगाया हत्या का आरोप बुलंदशहर

बदायूं तहसील सहसवान के ग्राम कॉलहाई के पास दर्दनाक हादसा ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला

सीएमओ ने उड़ाई उच्च न्यायालय के आदेश की धज्जियां , न्यायालय का स्टे होने के वावजूद आदेशो को ताक पर रखकर दवंग सीएमओ ने किया कर्मचारियों को नौकरी से बाहर