6 से 14 साल तक के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा पाने का मौलिक अधिकार महेंद्र सिंह

 6 से 14 साल तक के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा पाने का मौलिक अधिकार महेंद्र सिंह





बदायूं एक्शन एड द्वारा संचालित नई पहल  शिक्षा परियोजना द्वारा अंतरराष्ट्रीय  मानव अधिकार दिवस कार्यक्रम ग्राम हयातनगर में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में नई पहल शिक्षा परियोजना के जिला समन्वयक महेंद्र सिंह ने मानव अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा उन्होंने शिक्षा अधिकार के बारे में विस्तार से बताया और उन्होंने कहा 6 से 14 साल तक के प्रत्येक बच्चों का शिक्षा पाना मौलिक अधिकार है तथा उन्होंने सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से शिक्षा दिलाने को प्रेरित किया और बच्चों से बाल श्रम न कराने  को प्रेरित किया।

सहायक जिला समन्वयक कमलेश कुमारी ने कहा सभी नागरिकों  को समान अधिकार है इसलिए बेटा बेटी को समान शिक्षा दिलाएं तथा उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 1098, 181, 1090 ,112, 108 आदि सेवाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

इसके साथ साथ आओ मिलके स्कॉलरशिप पाएं अभियान के तहत स्कॉलरशिप संबंधी जानकारी दी। ताकि कोई भी छात्र छात्रा स्कॉलरशिप पाने से वंचित न रहे । और स्कॉलरशिप जागरूकता संबंधी पुस्तकें बच्चों के अभिभावकों को वितरित की गई।

प्रधानाध्यापक पृथ्वी पाल सिंह ने कहां बच्चों से श्रम न कराकर उन्हें अनिवार्य रूप से शिक्षा दिलाएं जाने को प्रेरित किया।

कार्यक्रम में मिथिलेश कुमारी, मुकेश कुमार आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फंदे पर झूलती मिली एक नवविवाहिता मायके बालों ने लगाया हत्या का आरोप बुलंदशहर

बदायूं तहसील सहसवान के ग्राम कॉलहाई के पास दर्दनाक हादसा ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला

सीएमओ ने उड़ाई उच्च न्यायालय के आदेश की धज्जियां , न्यायालय का स्टे होने के वावजूद आदेशो को ताक पर रखकर दवंग सीएमओ ने किया कर्मचारियों को नौकरी से बाहर